तलवारें बंट रहीं, नफ़रत भड़क रही और सरकार मौन है चंद्रशेखर आज़ाद का तीखा हमला

तलवारें बंट रहीं, नफ़रत भड़क रही… और सरकार मौन है” — चंद्रशेखर आज़ाद का तीखा हमला

देश में बढ़ती सांप्रदायिक नफ़रत और खुलेआम हिंसा भड़काने की घटनाओं को लेकर नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने सरकार पर सीधा और तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आज देश में एक खास संप्रदाय के ख़िलाफ़ न सिर्फ़ ज़हर उगला जा रहा है, बल्कि तलवारें बांटकर हिंसा के लिए उकसाया जा रहा है।

Bharat mein bati ja rahi hai talvare

यह भी पढ़ें, धौलपुर रेप केस: बुर्का पहनकर भागा आरोपी वृंदावन से गिरफ्तार | महिला के भेष में था दरिंदा

चंद्रशेखर आज़ाद का कहना है कि भावनात्मक और सांप्रदायिक नारों के ज़रिये पूरे समाज को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। यह सब खुलेआम हो रहा है, लेकिन सरकार को न यह नज़र आ रहा है, न सुनाई दे रहा है

उन्होंने सरकार को “बहरी–गूंगी और निकम्मी” बताते हुए कहा कि ऐसा लगता है मानो सत्ता ने जानबूझकर अपनी आँखें बंद कर ली हैं, मुँह सिल लिया है और कानों पर ढक्कन डाल लिया है। न अन्याय दिख रहा है, न आतंक और न ही समाज को तोड़ने वाली ये खतरनाक साज़िशें,  चंद्रशेखर आज़ाद

The Quick report India news today

सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग नफ़रत फैलाकर देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंक रहे हैं, जो गुंडे और अराजक तत्व माहौल को ज़हरीला बना रहे हैं  वही लोग आने वाले समय में किसी भी बड़े और दुखद हादसे की वजह बन सकते हैं।

उनका कहना है कि अगर आज इन ताक़तों को नहीं रोका गया, तो कल किसी भी राज्य, किसी भी ज़िले और किसी भी शहर में हिंसा भड़क सकती है। यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं है, बल्कि देश की एकता, शांति और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ सीधा खिलवाड़ है।

चंद्रशेखर आज़ाद ने सरकार से मांग की है कि वह राजनीतिक फ़ायदे से ऊपर उठकर हालात की गंभीरता को समझे और नफ़रत फैलाने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करे, वरना देश इसकी भारी क़ीमत चुकाएगा।

यह भी पढ़ें, Hair Loss क्यों होता है? कारण, लक्षण और 100% असरदार घरेलू इलाज – पूरी जानकारी

यह भी पढ़ें, स्टूडेंट को 5 लाख का लोन कैसे मिल रहा है? असली सच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *