अंबाला से गिरफ्तार सुनील कुमार एयरफोर्स की जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था

🇮🇳 एयरफोर्स की जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था युवक, अंबाला से सुनील कुमार गिरफ्तार

रिपोर्ट: The Quick Report India

देश की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। हरियाणा के अंबाला ज़िले के सबगा गांव का रहने वाला सुनील कुमार देश के दुश्मनों के लिए काम कर रहा था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, सुनील भारतीय वायुसेना (एयरफोर्स) से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेज रहा था। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को काफी समय से इनपुट मिल रहे थे कि एयरफोर्स से जुड़ी कुछ जानकारियां सीमा पार लीक हो रही हैं। टेक्निकल सर्विलांस और खुफिया जानकारी के आधार पर जब जांच का दायरा बढ़ाया गया, तो शक की सुई सीधे सुनील कुमार पर जाकर टिक गई।

The Quick Report India

यह भी पढ़ें, तलवारें बंट रहीं, नफ़रत भड़क रही और सरकार मौन है चंद्रशेखर आज़ाद का तीखा हमला

कैसे हुआ खुलासा?

जांच एजेंसियों ने जब सुनील की डिजिटल गतिविधियों की पड़ताल की, तो उसके मोबाइल और कम्युनिकेशन चैनलों से पाकिस्तान स्थित संपर्कों के सबूत मिले। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि वह एयरफोर्स से जुड़ी अहम सूचनाएं साझा कर रहा था, जो देश की सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक हो सकती थीं।

देश की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

The Quick Report India

इस गिरफ्तारी ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि देश के भीतर बैठा एक आम नागरिक दुश्मन देश के लिए जासूसी कैसे कर पा रहा था? सुरक्षा एजेंसियां अब यह भी जांच कर रही हैं कि: क्या सुनील कुमार अकेला था? या फिर इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है? उसे जानकारी तक पहुंच कैसे मिली?

पूछताछ जारी

फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ में पाकिस्तान के हैंडलर्स, पैसे के लेन-देन और नेटवर्क से जुड़े कई और खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें, हम जय श्री राम बोल देंगे… बस ये मत करो | इंदौर में क्रिसमस प्रोग्राम पर हमला

यह भी पढ़ें, उत्तराखंड रेप केस: VIP कनेक्शन के आरोपों पर भड़की जनता, सड़कों पर इंसाफ़ की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *