6 महीने की शादी और कब्र से निकली लाश! मेरठ में दहेज का खौफनाक सच

सोचिए एक बेटी जिसकी शादी को सिर्फ 6 महीने हुए हों अचानक उसकी मौत हो जाए और बिना बताए उसे दफना भी दिया जाए फिर 11 दिन बाद उसकी लाश कब्र से बाहर निकाली जाए आखिर ऐसा क्या छुपाया जा रहा था? एक बेटी… जो हंसते-खेलते अपने घर से विदा हुई थी आज उसकी सच्चाई जानने के लिए उसकी कब्र तक खोदनी पड़ी
क्या हमारी समाज में बेटियों की कीमत सिर्फ दहेज तक रह गई है?

Sardhana mein Dulhan ko Jinda Dafnaya

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। 19 साल की गुलफ्शा जिसने 12 अक्टूबर 2025 को अपने नए जीवन की शुरुआत की थी सपने थे, उम्मीदें थीं लेकिन किसी को नहीं पता था कि ये शादी उसकी जिंदगी का अंत बन जाएगी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही गुलफ्शा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। हर दिन ताने, हर दिन दबाव और धीरे-धीरे एक बेटी टूटती चली गई। फिर आता है 31 मार्च 2026 अचानक खबर मिलती है गुलफ्शा की तबीयत बिगड़ गई है। उसे अस्पताल ले जाया जाता है लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाती है। अब यहां से कहानी और भी खौफनाक हो जाती है परिवार का आरोप है कि बिना उन्हें बताए ही गुलफ्शा का शव दफना दिया गया। एक बेटी की मौत और उसके अंतिम संस्कार की खबर तक मायके वालों को नहीं दी गई

Sardhana big breaking news live


सवाल उठता है ऐसा क्यों किया गया? क्या कुछ छुपाया जा रहा था? मायके पक्ष ने जब आवाज उठाई तो मामला प्रशासन तक पहुंचा। मायके पक्ष ने जब आवाज उठाई तो मामला प्रशासन तक पहुंचा। और फिर 11 अप्रैल 2026 को
डीएम के आदेश पर एक चौंकाने वाला फैसला लिया गया।
गुलफ्शा का शव कब्र से बाहर निकाला गया। नायब तहसीलदार, पुलिस और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में यह पूरी प्रक्रिया हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब हर किसी के मन में एक ही सवाल है क्या यह एक सामान्य मौत थी या फिर दहेज के लिए की गई हत्या?

यह भी पढ़ें, UP Mathura Case: सड़क पर रोती लड़की, पुजारी पर बड़ा आरोप | Police खड़ी देखती रही?

यह भी पढ़ें, योगी आदित्यनाथ का काला चिट्ठा EXPOSED! CM बनने से पहले कितने केस थे? पूरी सच्चाई 😱

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *