Border का वो Deleted Scene जो Sunny Deol को रुला गया | Untold Story of Border Movie

Border का वो Deleted Scene जो Sunny Deol को रुला गया | Untold Story of Border Movie

Border का वो सीन जो शूट हुआ, पर इतिहास बनते-बनते रह गया “Border में एक ऐसा सीन था  जो कैमरे में कैद हुआ, पर परदे तक कभी नहीं पहुँच पाया 1997 की सुपरहिट फ़िल्म बॉर्डर का सीक्वल बॉर्डर-2 आने वाला है। इसी बीच सनी देओल से जुड़ा एक पुराना किस्सा फिर ज़िंदा हो गया है।

Bollywood Entertainment Sunny Deol

दरअसल Border (1997) में एक सीन शूट किया गया था
लेकिन फ़ाइनल एडिट में वो सीन काट दिया गया। सीन शुरू होता है एक छोटे से मंदिर से। चारों तरफ़ सन्नाटा। सनी देओल का किरदार अकेला खड़ा है।

वो पीछे मुड़कर देखता है दूर एक टूटा हुआ बंकर दिखाई देता है। बंकर के अंदर आग जल रही है। सनी धीरे-धीरे बंकर की तरफ़ बढ़ता है और वहाँ पहुँचकर जो देखता है वो किसी को भी तोड़ सकता था।

👉 जितने भी सैनिक शहीद हुए थे, वो सब आग के चारों ओर बैठे होते हैं। चुप… लेकिन मौजूद। सनी देओल उनसे बात करता है एक सैनिक से कहता है “तू फ़िक्र मत कर… मैं तेरे घर की छत बनवाऊँगा।” दूसरे से “तू भी फ़िक्र मत कर… मैं तेरी माँ से मिलूँगा।”

और फिर सबसे कहता है “मैं ये सब इसलिए कह पा रहा हूँ,
क्योंकि मेरे लिए तुम सब आज भी यहीं हो ये सीन इतना इमोशनल था कि शूटिंग के दौरान ख़ुद सनी देओल रो पड़े थे। लेकिन फ़िल्म की लंबाई ज़्यादा हो जाने की वजह से इस सीन को फ़ाइनल कट से हटा दिया गया।

बाद में एक इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा था “ये सीन आज भी मेरे दिल में ज़िंदा है।” अगर ये सीन फ़िल्म में होता तो शायद Border सिर्फ़ फ़िल्म नहीं, एक ज़ख़्म बन जाती।

Border Movie Deleted scene

1997 में आई सुपरहिट फ़िल्म Border भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार देशभक्ति फिल्मों में से एक है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि Border फिल्म में एक ऐसा सीन शूट हुआ था, जो फाइनल कट में नहीं आ पाया?

यह भी पढ़ें, भारत की उस सड़क का रहस्य जहाँ खड़ी गाड़ी खुद-ब-खुद पीछे नहीं, आगे लुढ़कती है

यह भी पढ़ें, एक रात में गायब हुआ पूरा शहर: भारत की सबसे रहस्यमयी घटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *