हम जय श्री राम बोल देंगे… बस ये मत करो | इंदौर में क्रिसमस प्रोग्राम पर हमला
हम जय श्री राम ज़ोर से बोल देंगे बस प्लीज़ ये सब मत करो ये शब्द किसी बहस का हिस्सा नहीं थे। ये किसी राजनीतिक मंच का भाषण नहीं था। ये एक डरी हुई महिला की गुहार थी जो अपनी मेहनत, अपनी खुशी और अपने बच्चों के सामने टूटते हुए सपनों को बचाना चाहती थी।
मध्यप्रदेश के इंदौर में क्रिसमस के मौके पर एक छोटा-सा प्रोग्राम चल रहा था।
यह भी पढ़ें , क्रिसमस पर चर्च के बाहर हनुमान चालीसा, सांता क्लॉज़ के पुतले तोड़े गए क्या अब क्रिश्चियन भी निशाने पर?
म्यूज़िक था, बच्चे थे, सजावट थी, मुस्कानें थीं। लेकिन तभी वहां पहुंचे हिंदूवादी संगठन से जुड़े कुछ लोग और देखते ही देखते माहौल बदल गया। सजावट तोड़ी गई। साउंड सिस्टम गिराया गया। कुर्सियां उलटी पड़ी थीं। डर के मारे बच्चे रो रहे थे। और उसी बीच प्रोग्राम की आयोजक महिला सामने आई।
उसने न कोई नारा दिया। न कोई विरोध किया। न कोई चुनौती।
बस कांपती आवाज़ में कहा “हम ज़ोर से जय श्री राम बोल देंगे, लेकिन प्लीज़ ये सब मत करो ये किसी की मेहनत है, किसी की खुशी है…” सोचिए। एक नागरिक अपने ही देश में, अपनी ही जमीन पर, अपनी खुशी बचाने के लिए पहले ये साबित कर रहा है कि वो किसी का दुश्मन नहीं है। उस पल सवाल ये नहीं था कि जय श्री राम बोला गया या नहीं। सवाल ये था कि
क्या किसी त्योहार को मनाने के लिए अब “माफी” मांगनी पड़ेगी? क्या आस्था इतनी कमज़ोर हो गई है कि उसे कुर्सी, माइक और बच्चों की हंसी से खतरा महसूस होने लगा?
विडंबना ये है कि जिस देश में संविधान हर नागरिक को
धर्म की स्वतंत्रता देता है वहीं एक महिला को भीड़ के सामने भावुक होकर कहना पड़ा “बस तोड़फोड़ मत करो।” ये वीडियो, ये तस्वीरें, ये चीखें सिर्फ़ एक समुदाय की नहीं हैं।
ये उस भारत की कहानी है जहाँ डर को देशभक्ति का नाम दिया जा रहा है और इंसानियत को चुप रहने की सलाह।
आज सवाल सिर्फ़ इंदौर का नहीं है। सवाल ये है, कल किसकी बारी होगी?
यह भी पढ़ें, Justice or Bias? सरफराज को फांसी और चेतन शर्मा पर सिस्टम की रहमदिली
यह भी पढ़ें, Hair Loss क्यों होता है? कारण, लक्षण और 100% असरदार घरेलू इलाज – पूरी जानकारी

One thought on “हम जय श्री राम बोल देंगे… बस ये मत करो | इंदौर में क्रिसमस प्रोग्राम पर हमला”