धौलपुर रेप केस: बुर्का पहनकर भागा आरोपी वृंदावन से गिरफ्तार | महिला के भेष में था दरिंदा
🔴 मुख्य खबर (Breaking News)
राजस्थान के धौलपुर ज़िले में 15 दिसंबर को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर फरार हुआ 50 वर्षीय आरोपी राजेंद्र सिसोदिया आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी को उत्तर प्रदेश के वृंदावन से गिरफ्तार किया गया, जहां वह महिला के भेष में छिपकर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के वक्त आरोपी ने बुर्का पहन रखा था, होठों पर लिपस्टिक लगाई हुई थी, ताकि किसी को शक न हो और वह आसानी से भीड़ में घुल-मिल सके।
यह भी पढ़ें, क्रिसमस पर चर्च के बाहर हनुमान चालीसा, सांता क्लॉज़ के पुतले तोड़े गए क्या अब क्रिश्चियन भी निशाने पर?
महिला के भेष में छिपा था आरोपी
जांच अधिकारियों ने बताया कि राजेंद्र सिसोदिया लंबे समय से फरार था और पहचान छुपाने के लिए उसने महिला का रूप धारण कर लिया था। वह धार्मिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में खुद को सुरक्षित मान रहा था, लेकिन तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।
पहले से दर्ज हैं 5 आपराधिक मामले
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी कोई पहली बार अपराध नहीं कर रहा था। राजेंद्र सिसोदिया पर पहले से ही 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गंभीर धाराएं शामिल हैं। इसके बावजूद वह खुलेआम घूम रहा था, जिसने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
बीजेपी के कुछ नफरती समर्थक इसको मुसलमान बता रहे हैं इनका काम ही होता है नफरत फैलाना समाज में बीजेपी ने इतना नफरत का बीज बोया है ना इसको आसानी से खत्म नहीं किया जा सकता
थाने से कोर्ट तक पैदल जुलूस
गिरफ्तारी के बाद धौलपुर पुलिस आरोपी को थाने से कोर्ट तक पैदल जुलूस के रूप में ले गई। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। स्थानीय लोगों में आरोपी को लेकर गुस्सा साफ देखा गया, वहीं पुलिस का कहना है कि यह कदम सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया।
नाबालिग से दरिंदगी, समाज के लिए चेतावनी
यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि
नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वाले आरोपी किस हद तक बचने की कोशिश कर सकते हैं।
साथ ही यह सवाल भी उठता है कि बार-बार अपराध करने वालों पर समय रहते सख़्त कार्रवाई क्यों नहीं होती?
यह भी पढ़ें, Border का वो Deleted Scene जो Sunny Deol को रुला गया | Untold Story of Border Movie
यह भी पढ़ें, एक रात में गायब हुआ पूरा शहर: भारत की सबसे रहस्यमयी घटना

One thought on “धौलपुर रेप केस: बुर्का पहनकर भागा आरोपी वृंदावन से गिरफ्तार | महिला के भेष में था दरिंदा”