उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से Mayawati पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी हैं और इस बार उनका अंदाज़ पहले से कहीं ज़्यादा आक्रामक और रणनीतिक दिख रहा है। सबसे बड़ी खबर ये है कि 14 अप्रैल यानी B. R. Ambedkar जयंती पर बसपा एक भव्य शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। लखनऊ में लाखों कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी इसे सीधे 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल माना जा रहा है पूरा फोकस: दलित वोट बैंक को फिर से मजबूत करना ये सिर्फ कार्यक्रम नहीं बल्कि सियासी वापसी का ऐलान है

बीजेपी, सपा, कांग्रेस सब पर एक साथ हमला
मायावती अब सिर्फ एक पार्टी को नहीं बल्कि तीनों बड़ी पार्टियों पर एक साथ निशाना साध रही हैं महंगाई, गैस, पेट्रोल पर केंद्र सरकार को घेरा सपा और कांग्रेस पर राजनीतिक फायदा उठाने” का आरोप गरीबों और कमजोर वर्ग की अनदेखी का मुद्दा उठाया उन्होंने साफ कहा – सरकार सिर्फ “वायदों” में लगी है, जमीन पर काम नहीं मायावती अब फिर से अपने पुराने फॉर्मूले पर लौट रही हैं: दलित + ब्राह्मण + मुस्लिम + ओबीसी को जोड़ने की कोशिश हर जिले में संगठन मजबूत करने का प्लान बूथ लेवल तक नेटवर्क तैयार किया जा रहा है ये वही रणनीति है जिसने 2007 में उन्हें पूर्ण बहुमत दिलाया था

अखिलेश vs मायावती – सीधी टक्कर शुरू
Akhilesh Yadav के एक्टिव होने के बाद मायावती भी पूरी तरह मैदान में उतर गई हैं। दलित वोट बैंक पर सीधी लड़ाई
सपा के “PDA फॉर्मूले” को चुनौती बसपा को खत्म करने की कोशिश का आरोप यूपी की राजनीति अब सीधी टक्कर में बदल चुकी है सच ये है कि: 2022 में बसपा सिर्फ 1 सीट पर सिमट गई थी वोट शेयर लगातार गिर रहा है बड़े नेता पार्टी छोड़ चुके हैं इसलिए 2027 चुनाव मायावती के लिए राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई बन चुका है “ये सिर्फ रैली नहीं ये मायावती की वापसी की आखिरी लड़ाई है अगर ये दांव चला तो यूपी की राजनीति पूरी तरह बदल सकती है
यह भी पढ़ें, 1987 की 10 सितारों वाली ब्लॉकबस्टर! बहन का बदला लेने भाई बना डाकू | Aag Hi Aag Full Story
यह भी पढ़ें, गिरफ्तारी के बाद ये हालत क्यों? मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी केस में बड़ा खुलासा
