आज देश में 4 ऐसी खबरें आई हैं जो सिर्फ खबर नहीं हैं ये आपके हक, आपकी नौकरी, और आपके भविष्य से जुड़ी चेतावनी हैं एक नेता खुद कोर्ट में उतर आया एक कानून ने लोगों के अधिकार छीन लिए मौसम अचानक खतरनाक हो गया और अब नौकरी भी आपके शरीर पर निर्भर करेगी आखिर देश में ये सब हो क्या रहा है?

PART 1 – केजरीवाल का बड़ा दांव
Arvind Kejriwal दिल्ली की राजनीति में ऐसा कदम जो पहले कम ही देखने को मिला है एक मुख्यमंत्री खुद कोर्ट में उतर रहा है अपने ही केस को लड़ने के लिए एक्साइज पॉलिसी केस जिसे लेकर पहले से ही देश में हलचल थी
लेकिन अब सवाल ये है क्या ये आत्मविश्वास है? या फिर सिस्टम पर भरोसा नहीं? जब नेता खुद वकील बन जाए तो समझ जाओ मामला कितना बड़ा है”
PART 2 – ट्रांसजेंडर कानून पर बवाल
देश में एक और आग भड़क चुकी है ट्रांसजेंडर समुदाय जो पहले से ही अपने अधिकारों के लिए लड़ रहा था अब उन्हें फिर से एक नई लड़ाई लड़नी पड़ रही है नया नियम कहता है अब आपकी पहचान आप खुद तय नहीं कर सकते एक मेडिकल बोर्ड तय करेगा कि आप कौन हैं क्या इंसान की पहचान भी अब कागज़ों और जांच पर निर्भर होगी? मामला सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है और ये लड़ाई अब सिर्फ एक समुदाय की नहीं बल्कि पूरे अधिकारों की बन चुकी है

PART 3 – मौसम का खतरनाक संकेत
अब बात करते हैं उस खतरे की जो चुपचाप आता है और सब कुछ बदल देता है India Meteorological Department ने चेतावनी दी है दिल्ली, यूपी, बिहार तेज तूफान, बारिश, बिजली गिरने का खतरा लेकिन असली सवाल ये नहीं है सवाल ये है कि मौसम इतना अचानक क्यों बदल रहा है? क्या ये सिर्फ मौसम है या आने वाले बड़े बदलाव का संकेत?
PART 4 – Air India का नया नियम (सबसे शॉकिंग)
Air India अब नौकरी सिर्फ आपकी मेहनत पर नहीं आपके शरीर पर भी निर्भर करेगी Cabin crew का वजन चेक होगा BMI लिमिट से ज्यादा हुआ तो सैलरी कट और जरूरत पड़ी तो नौकरी भी जा सकती है क्या अब इंसान की कीमत उसकी काबिलियत नहीं बल्कि उसके वजन से तय होगी? एक तरफ नेता खुद सिस्टम से लड़ रहा है दूसरी तरफ आम लोग अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं प्रकृति अपना रूप बदल रही है और सिस्टम अब इंसान की जिंदगी तय करने लगा है क्या ये सिर्फ खबरें हैं या आने वाले समय की चेतावनी?”आज की ये 4 खबरें शायद आपको अलग-अलग लगें लेकिन अगर ध्यान से देखोगे तो ये एक ही कहानी बता रही हैं कि देश बदल रहा है और इस बदलाव का असर… आप पर भी पड़ने वाला है
यह भी पढ़ें, 1987 की 10 सितारों वाली ब्लॉकबस्टर! बहन का बदला लेने भाई बना डाकू | Aag Hi Aag Full Story
यह भी पढ़ें, दिल्ली में गैस संकट 😱 | LPG खत्म, लोग कर रहे पलायन | Delhi Gas Shortage News
